हापुड़, जनवरी 8 -- नगर के जवाह गंज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास डॉ.शैलबिहारी दास ने बताया कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। गुरुवार देर शाम को कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल ...