मैनपुरी, फरवरी 12 -- नगर के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित प्राचीन श्री भीमसेन महाराज मंदिर में श्री महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत संत सम्मेलन एवं प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के दूसरे दिन दतिया पीठ से आईं मानसमोहिनी संध्या दीक्षित ने कहा कि सती ने शिव जी के सत्य के सामने झूठ बोला तो उनको अपना शरीर छोड़ना पड़ा। कानपुर से आईं अल्का द्विवेदी ने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों के कष्टों को कम करके सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। आचार्य तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की आराधना मात्र से जीवन का कल्याण होता है। फर्रुखाबाद से आए डॉ़ रामबाबू पाठक ने कहा कि मानव कल्याण के लिए भगवान की भक्ति और स्मरण आवश्यक है। सम्मेलन का संचालन आचार्य डॉ़ पंकज मिश्र मयंक ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.