गोपालगंज, मार्च 10 -- उचकागांव, एक संवाददाता। श्री रुद्र महायज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानव जीवन को पवित्र और सकारात्मक बनाने का महान माध्यम है। भगवान शिव सृष्टि के पालनहार ही नहीं, बल्कि त्याग, करुणा और समता के प्रतीक हैं। यह बातें प्रखंड के कैथवलिया गांव में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के दौरान प्रवचन करते हुए कथा वाचिका दीदी प्रियंका चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि जब हम सच्चे मन से 'ॐ नमः शिवाय' का स्मरण करते हैं तो हमारे भीतर की नकारात्मकता, अहंकार और भय समाप्त हो जाते हैं तथा जीवन में शांति, शक्ति और नई ऊर्जा का संचार होता है। कहा कि आज के भौतिक युग में मनुष्य सुख की तलाश में भटक रहा है, लेकिन वास्तविक सुख और शांति केवल अध्यात्म और भगवान की भक्ति में ही मिलती है। श्री रुद्र महायज्ञ हमें यही सिखाता है कि धर्म, सेवा और मानव...