मैनपुरी, जुलाई 12 -- नगर के भीमसेन मंदिर में श्रावण मास महोत्सव के तहत श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन आचार्य कीर्तिबल्लभ मैंदोलिया ने भगवान शिव की पूजा का महत्व बताया। आचार्य ने कहा कि भगवान शिव तुरंत प्रसन्न होने वाले देवता हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सच्चे भाव से सिर्फ एक लोटा जल ही काफी है। भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों को जल्दी प्रसन्न होकर उनके जीवन में सुख और समृद्धि का संचार करते हैं। इसीलिए उन्हें भगवान आशुतोष भी कहा जाता है। आचार्य ने कहा कि शिव की महिमा अपरंपार है, इनकी शरण में आने वाले प्रत्येक मनुष्य का कल्याण निश्चित है। आचार्य ने शिव पूजन में जल, बिल्व पत्र, आंकड़ा, धतूरा, भांग, कर्पूर, दूध, चावल, चंदन, भस्म और रुद्राक्ष के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.