जौनपुर, मई 26 -- जौनपुर, संवाददाता। पुरुषोत्तम मास में जगह जगह हो रहे धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु पूरे मनोभाव से भाग ले रहे हैं। शहर के रासमंडल स्थित उमेशोनाथ मंदिर में शिव पुराण कथा का आयोजन किया गया। बक्शा के उमरछा गांव स्थित मृत्युंजय महादेव धाम परिसर में धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। उमेशो नाथ मंदिर रासमण्डल में आयोजित शिव पुराण कथा के सातवें दिन रविवार की शाम कथा व्यास पंडित प्रथमेश शुक्ल ने कल्याणकारी भगवान शिव के स्वरूप चरित्र और प्राकट्य का विस्तार से वर्णन किया। किस प्रकार ब्रह्मा जी ने भगवान महेश्वर की आज्ञा से सृष्टि का विस्तार किया इस पर नारद और ब्रह्मा जी के संवाद की कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। यह भी पढ़ें- शिव महिमा के संगीतमय वर्णन से भक्तिमय हुआ माहौल मन्दिर के महंत बाबा महेंद्रदास त्यागी कथा श्रवण करने उपस्थ...