भगवान शिव के विरह की कथा ने किया भाव विभोर
अलीगढ़, जून 5 -- अलीगढ़। मामू भांजा में आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालु शिव भक्ति के रस में सराबोर नजर आए। चित्रा अग्रवाल द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में कथा व्यास पंडित कृष्ण चंद्र शास्त्री ने दिव्य प्रसंग बताए। माता सती के वियोग में भगवान शिव के विरह का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। बताया कि तारकासुर ने तीनों लोकों में अत्याचार मचा दिया था। देवताओं के कष्टों के निवारण के लिए ही माता सती ने पर्वतराज हिमालय के यहां पार्वती के रूप में जन्म लिया। कथा में पुनीत वार्ष्णेय, गोपाल, गोविंद चंद्रा, कमल कांत, बंटी, हिमानी, दीपिका, सुनीता, सुमित शर्मा, पुनीत, राजू वार्ष्णेय उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.