जमशेदपुर, फरवरी 25 -- चंद्रेश्वर महादेव मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर ठाकुर जय मंगल सिंह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश सिंह जी की ओर से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन, वृंदावन से पधारे कथावाचक कविचंद्र दास जी महाराज ने अपनी वाणी से सभी भक्तों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने राजा दक्ष का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि एक बार माता सती के पिता, राजा दक्ष ने एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने भगवान शिव के प्रति द्वेष भाव के कारण उन्हें आमंत्रित नहीं किया। यह जानकर माता सती को गहरा आघात लगा और उन्होंने बिना निमंत्रण के यज्ञ में जाने का निर्णय लिया। भगवान शिव ने माता सती को समझाया कि जहां सम्मान न मिले, वहां जाना उचित नहीं होता। इसके बावजूद माता सती पिता के मोह में यज्ञ स्थल पर पहुंच गईं। वहां राजा दक्ष ने भगवान शिव का खुलेआम अपमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.