बिजनौर, मार्च 11 -- धामपुर। सनातन उत्थान सेवा संघ के तत्वावधान में मोहल्ला साहूवान स्थित श्रीराम मंदिर आश्रम में चल रहे सात दिवसीय सर्व कष्ट निवारण अनुष्ठान एवं संगीतमय शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथावाचक महंत राधेश्याम व्यास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है और सच्चे मन से उनकी आराधना करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। महंत राधेश्याम व्यास जी महाराज ने कथा के दौरान बताया कि शिव महापुराण में भगवान शिव के स्वरूप, भक्ति और जीवन में धर्म के महत्व का वर्णन किया गया है। उन्होंने कहा कि शिव भक्ति से मन, बुद्धि और आत्मा की शुद्धि होती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सदाचार, सेवा और भक्ति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.