गोपालगंज, मार्च 22 -- बरौली। प्रखंड की महम्मदपुर नीलामी पंचायत स्थित लालू बाबा के मठिया के परिसर में रविवार को शिव चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान शिव की महिमा का बखान किया। कार्यक्रम में दूरदराज से महिला व पुरूष श्रद्धालु पहुचे थे। मौके पर पूनम देवी, रानी देवी, सुनैना देवी, रामु साह, सीता देवी, सचिन कुमार, संतु साह, सुमन देवी, निकिता देव, रंजन कुमार, संधमित्रा देवी आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...