भगवान शिव का किया जलाभिषेक, मांगा आशीर्वाद
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पुरुषोत्तम मास की मासिक शिवरात्रि पर शनिवार को साप्ताहिक मेले में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर में आरती के बाद मंदिर परिसर में जलाभिषेक का सिलसिला हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। इसके अलावा हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, पुष्पक यज्ञशाला, विश्वकर्मा मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर में पूजा करने के लिए दूरदराज के श्रद्धालु शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंदिर में परिसर में भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। इस दौरान समिति के अरुण सिंह, बद्रीनाथ गिरी, विश्वनाथ गिरी, उदय सिंह, सिकंदर सिंह, शनि कुमार, सोमनाथ ओझा, सत्येंद्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.