गया, मई 6 -- इमामगंज प्रखंड की पकरी गुरिया पंचायत के पाकरडीह गांव में शिव मंदिर और देवी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन भगवान शिव और माता जी की डोली निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली डोली पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिवत स्थापना की गई। इस दौरान घर-घर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। डोली यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मौके पर मुखिया अविनाश सिंह, उपमुखिया दीपक सक्सेना समेत कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.