भदोही, मई 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के धीरपुर बैदा स्थित भगवान शनिदेव मंदिर में शनिवार को भक्तों ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से शुरु हुआ पूजा-पाठ का क्रम दिन भर चलता रहा। भक्तों की सुविधा को भोर में ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। दूर-दराज से आए श्रद्धालु भगवान शनिदेव को नारियल, नीबू, मीठा चढ़ाने के साथ ही तेलाभिषेक करते रहे। श्रद्धालुओं ने काला तिल व कच्चा सूत संग नींबू भी चढ़ाया। समय संग मंदिर में भक्तों की भीड़ भी बढ़ती गई। दोपहर में तो मंदिर परिसर में मेला जैसा दृश्य बन गया था। मंदिर के प्रधान पुजारी कृष्णनाथ पांडेय ने बताया कि शनिवार को शनिदेव के दर्शन मात्र से भक्तों के हर कष्ट दूर हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इस बार बन रहा है दुर्लभ संयोग, छोटे-छोटे उपाय दूर करेंगे साढ़ेसाती-ढैय्...