बदायूं, मई 11 -- शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर में शंकर-पार्वती की मूर्ति स्थापना के 32 वर्ष पूर्ण होने पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। प्रदोष पूजन, आरती व अन्य कार्यक्रम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समापन पर विशाल भंडारा किया गया। मंदिर में वर्ष 1994 में शहर निवासी रामआसरे लाल द्वारा भगवार शंकर-पार्वती की प्रतिमा की स्थापना कराई गई थी, तभी से मूर्ति स्थापना की वर्षगांठ लगातार उनके परिवार द्वारा मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार भी स्थापना की 32 वीं वर्षगांठ भक्तिभाव से मनाई गई। अखिल भारतीय श्री आशुतोष प्रदोष महामंडल द्वारा प्रदोष पूजन कराया गया। मंत्रोच्चारण के बीच शिवलिंग बनाकर पूजा की गई। मुख्य यजमान की भूमिका में गजेंद्र वैश्य, रीता वैश्य रहे।उन्होंने आहुति देकर सर्वसमाज की खुशहाली की कामना की। इसके अलावा भी कई धार्मिक अ...