आरा, फरवरी 7 -- -संदेश प्रखंड के चिल्हौस गांव में शिव परिवार और हनुमानजी के मंदिर के उद्घाटन में संत श्री जीयर स्वामी जी महाराज पहुंचे संदेश। प्रखंड के चिल्हौस गांव में शिव परिवार और हनुमानजी के मंदिर के उद्घाटन में संत श्री जीयर स्वामी जी महाराज के पहुंचने पर भव्य तरीके से स्वागत किया गया। शंकर भगवान तथा हनुमान जी का नया मंदिर बनने के मौके पर से भंडारे का आयोजन किया गया था। इस मौके पर पहुंचे स्वामी जी महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि शंकर भगवान तथा हनुमान जी की पूजा करने से जीवन की सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। मनुष्य को मंदिर में अवश्य जाना चाहिए और भगवान का दर्शन करना चाहिए। यह मनुष्य का विश्वास होता है कि पत्थर की मूर्ति में भी भगवान का वास हो जाता है और हमारी समस्याओं का समाधान होता है। जिस प्रकार मोबाइल से पूरे विश्व में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.