चक्रधरपुर, मई 14 -- चक्रधरपुर।रेलवे क्षेत्र के पांच मोड़ स्थित श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर(बालाजी) का भूदेवी और श्री देवी के साथ विवाह उत्सव के साथ मंदिर का 43 वां दो दिवसीय पंचाहानिका ब्रह्मोत्सव का समापन हो गया। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- कुमकुम पूजा में शामिल हुईं 150 से अधिक महिलाएंविवाह समारोह का आयोजन बुधवार को दिनभर विविध कार्यक्रमों का आयोजन के बाद रात को दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार श्री तिरुपति बालाजी मंदिर से आए मुख्य पुजारी श्री अनंतनारायणाचार्यालु व सहयोगी पुजारियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक शहनाई एवं वाद्य यंत्रों के धून पर विवाह कार्य संपन्न कराया गया। दक्षिण भारत के तिरुपति से आए पारंपारिक शहनाई और गाजे बाजे के साथ विवाह का आयोजन किया गया को श्रद्...