भगवान विष्णु को समर्पित पुत्रदा एकादशी आज
बरेली, अगस्त 22 -- बरेली। ज्योतिषशास्त्र एवं वैदिक पंचांग अनुसार पवित्रा एकादशी (पुत्रदा एकादशी) आगामी 23 अगस्त दिन रविवार को शास्त्रोक्त है। यह श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी है और भगवान विष्णु को समर्पित हैं। पवित्रा एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पंडित सुशील पाठक ने बताया कि पवित्रा एकादशी तिथि प्रारंभ 22/23 अगस्त की रात दो बजे से प्रारम्भ होकर 23/24 अगस्त प्रातः 4 बजकर 18 मिनट तक है। उदयातिथि अनुसार सूर्योदय एकादशी तिथि में 23 अगस्त को होने के कारण व्रत इसी दिन शास्त्रोक्त है। व्रत पारण 24 अगस्त सोमवार प्रातः लगभग 6 बजकर 05 मिनट से 07 बजकर 45 मिनट के बीच करें। यह भी पढ़ें- पुत्रदा एकादशी 23 या 24 अगस्त? देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया व्रत का दिन, किस समय करें पारण? बताया पवित्रा एकादशी को पुत्रदा एकादशी भी कहा जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.