किशनगंज, मार्च 12 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरंडा के पास मिट्टी खुदाई के दौरान सोमवार की शाम को जमीन के अंदर दबी काले पत्थर में तराशी गई प्राचीन दुर्लभ मूर्ति निकलने की चर्चा के बाद दुर्लभ प्राचीन मूर्ति के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार सरंडा के पास जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से काले पत्थर में सुक्ष्म और दुर्लभ नक्काशी के साथ अति प्राचीन दुर्लभ मूर्ति निकलने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से रामचर टोला में टिननुमा शेड व पूजा स्थल बनाकर मूर्ति की पूजा अर्चना जारी है। स्थानीय लोग प्राचीन दुर्लभ मूर्ति को भगवान विष्णु का मानकर पूजन और दर्शन कर रहे हैं। जानकारों के अनुसार काले पत्थर में तराशी गई दुर्लभ मूर्ति की कला शैली और सुक्ष्म नक्काशी को ...