कोडरमा, फरवरी 2 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया शहर के महाराणा प्रताप चौक पर विश्वकर्मा भगवान, गणेश भगवान, हनुमान जी की प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी की जा रही है। इसको लेकर यज्ञ व ध्वजारोहण किया गया। इसमें मुख्य रूप से आचार्य बरुण पाण्डेय ने विधि- विधान पूजन करवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत 6 फरवरी को भव्य जलयात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन सांयकाल में कथा का भी आयोजन किया गया है। जबकि 8 फरवरी को विश्वकर्मा भगवान समेत अन्य देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सांसद अन्नपूर्णा देवी , विधायक डॉ. नीरा यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता समेत कई अन्य कई श्रद्धालु शामिल होगे। वहीं आठ फरवरी रविवार को शाम में सभी भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.