इटावा औरैया, मई 24 -- भरथना। कस्बा स्थित जय वाटिका में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य अरविंद महाराज ने भगवान वामन अवतार, सृष्टि उत्पत्ति का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा व्यास ने बताया कि दैत्यराज बलि के बढ़ते प्रभाव से देवगण चिंतित हो गए थे। तब भगवान विष्णु ने वामन अवतार धारण कर राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी। राजा बलि के दान देने के पश्चात भगवान ने विराट रूप धारण कर एक पग में पृथ्वी, दूसरे में आकाश नाप लिया व तीसरे पग के लिए राजा बलि ने स्वयं को समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- राम वनवास एवं भरत चरित्र का वर्णन सुना किया मंत्रमुग्ध इस प्रसंग के माध्यम से आचार्य ने अहंकार त्याग, दान, भक्ति का संदेश दिया।परीक्षित सत्यभान शर्मा उनकी पत्नी चन्द्रप्रभा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ...