मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा ने संयुक्त रूप से सोमवार को छोटी सरैयागंज स्थित भगवान लाल पुस्तकालय सभागार में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई। श्रद्धांजलि समारोह में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर सरदार पटेल पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई गई। मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। इससे पूर्व सुबह में पानी टंकी चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर दोनों संगठनों ने फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर विधायक रंजन कुमार भी उपस्थित रहे। डॉ. केजरीवाल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कई रियासत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.