मिर्जापुर, जनवरी 6 -- मिर्जापुर। गणेश चौथ के पावन अवसर पर जनपद में श्रद्धा भाव से महिलाओं ने पूजा की। मंगलवार को पूरे दिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। वहीं रात को चंद्रोदय के बाद भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने के बाद व्रत तोड़ा। महिला श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि और विघ्नों से मुक्ति की कामना की। भगवान गणेश को लड्डू सहित तरह-तरह फलों का भोग लगाया गया। नगर के प्रमुख मंदिरों में विशेष आरती और भजन-कीर्तन का हुआ। गणेश चौथ के अवसर पर बाजारों में भी रौनक दिखाई दी। फलों सहित अन्य दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन व पुलिस की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.