पिथौरागढ़, सितम्बर 29 -- गंगोलीहाट। विश्व प्रसिद्ध मां हाटकालिका दरबार में दूसरे दिन रामलीला मंचन जारी रहा। बीते शाम भगवान राम, लक्ष्मण, गुरु विश्वामित्र के सीता स्वयंवर के लिए जनक दरबार पहुंचने से लीला का शुभारंभ हुआ। विश्वामित्र जनक संवाद, राम विश्वामित्र संवाद, राम लक्ष्मण संवाद, सीता सखी संवाद, सीता का गौरी पूजन का मंचन हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य डॉ.केसी चंदोला, नितिन चंदोला, मदन चंदोला, कमेटी अध्यक्ष हेम राज रावल, उपाध्यक्ष विजय शाह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.