भगवान राम के वनवास की कथा का कराया रसपान
आगरा, जून 1 -- तीर्थ नगरी सोरों में भगवान वराह के मंदिर परिसर में चल रही राम कथा के सातवें दिन कथा व्यास पंडित राघव चाकर महाराज ने पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के वनवास की कथा का रसपान कराया गया। भगवान राम के वनवास की कथा सुन श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू छलक आए। पूरा पांडाल भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कथा व्यास को माला पहनाकर, भगवान राम के चित्र एवं गंगा जली भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान नरेश त्रिगुणायत, योगेश भारद्वाज, विशाल सिंह सोलंकी, डा. राजीव बरवारिया, मनोज चौहान, सागर सनातनी, सुदर्शन बड़गइयां, मिलन मिश्रा हार्दिक, विकास शर्मा, विकास मौर्य सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.