बदायूं, अप्रैल 14 -- बदायूं, संवाददाता। भगवान श्री राम के पोस्टर के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति के नोएडा में रहने की जानकारी सामने आई है।मामला जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के घिलौर गांव से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां "फूल सिंह" नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट की गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग भगवान राम के पोस्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- धार्मिक पोस्टर से बदसलूकी का वीडियो वायरल वीडियो में पहले पोस्टर को आग लगाने और फिर उस पर जूते-चप्पल फेंकने जैसी हरकतें दिखाई दे रही हैं। हालांकि यह वीडियो कहां और कब बनाया गया, इसकी अभी त...