भगवान राम के जन्म और उनके बाल्यकाल का वर्णन
घाटशिला, मई 13 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा के गोपालपुर गांव में श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास से स्वामी हंसानद गिरि ने भगवान राम के जन्म और उनके बाल्यकाल का वर्णन किया। वहीं राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर प्रभु के अवतरण की कथा सुनाया। संत कृपा और तप से राजा दशरथ के घर भगवान विष्णु ने राम के रूप में अवतार लिया। कथावाचक गिरि ने कहा कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, भगवान का अवतार होता है। ईश्वर सर्वत्र हैं। सच्चे मन और भक्ति से ही उन्हें प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। मधुर भजनों से कथा स्थल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.