आरा, अप्रैल 12 -- आरा। शहर के बड़ी मठिया महावीर टोला स्थित श्री दिगंबर जैन मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में रविवार को जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का जन्म, तप व ज्ञान कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह में स्थानीय प्रतिष्ठाचार्य पं गुलाब चंद जैन जी के मंगल निर्देशन में भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का जलाभिषेक, भव्य पंचामृत अभिषेक, पूजन, मंगल आरती, शांतिधारा संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के तहत भगवान मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में भगवान के जन्म, तप कल्याणक के पावन अवसर पर श्री सम्मेद शिखर समुच्चय पूजा का आयोजन हुआ। इसमें सौभाग्यशाली श्रद्धालुओं की ओर से सभी 26 कृत्रिम टोंक पर भावसहित फल, फूल, धूप, दीपक के साथ पूजन मंडल पर अर्घ्य समर्पित किए गए। कार्यक्रम के समापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.