आरा, अप्रैल 26 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के शिवगंज स्थित श्री दिगंबर जैन जल मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ज्ञान कल्याणक महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। रविवार की सुबह प्रतिष्ठाचार्य पं गुलाब चंद जैन व पं अजय जी के मंगल निर्देशन में भगवान महावीर स्वामी का जलाभिषेक, भव्य पंचामृत अभिषेक, मंगल आरती, पुष्वृष्टि, भक्ति, जन्म समय की आरती, स्वयंभू स्त्रोत, वृहद शांतिधारा एवं पूजन भक्तों की ओर से किया गया। इसमें शांतिधारा करने का सौभाग्य डॉ स्मिता जैन और सुलोचना दीदी को प्राप्त हुआ। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि जैन धर्म में तीर्थंकरों (भगवान) की पांच कल्याणक मनायी जाती है, जिसमें गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, एवं मोक्ष कल्याणक होते हैं। यह भी पढ़ें- माता शिवा देवी के गर्भ से जन्मे तीर्थंकर नेमिनाथ वैशाख शुक्ल दश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.