बागपत, फरवरी 19 -- खेकड़ा। कस्बे के दिगम्बर जैन बडा मंदिर में गुरूवार को जैन साध्वियों सुज्ञानमति माता और दयामति माता का ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। जैन धर्मावलम्बियों ने बैंड बाजे, पुष्प वर्षा, आरती से उनका स्वागत किया। शाम को मंगल प्रवचन में श्रीमुख ज्ञान की गंगा बही। आचार्य ज्ञान सागर की परम शिष्या आर्यिका सुज्ञानमती माताजी व दयामती माताजी ने गुरूवार को कस्बे में मंगल प्रवेश किया। जैन धर्मावलम्बियों ने उनको बैंड बाजे से स्वागत किया। उनको जुलूस के रूप में शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर तक लेकर गए। मार्ग में पुष्प वर्षा और आरती की गई। शाम को प्रवचन में साध्वी सुज्ञानमति ने कहा कि कि भगवान महावीर स्वामी ने हमेशा श्रद्धालुओं को सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया था और उस रास्ते पर आज भी लाखों लोग चलकर अहिंसा का मार्ग अपना रहे हैं। ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.