सहारनपुर, अप्रैल 1 -- नकुड़। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक नगर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज द्वारा नगर के प्रमुख बाजारों से होकर भव्य रथ यात्रा बैंड बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। मंगलवार को महावीर भगवान के जन्म कल्याणक के अवसर पर जैन श्रद्धालुओं द्वारा नगर के प्राचीन आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करते हुए ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात रथ यात्रा प्रारंभ हुई। रथयात्रा में आकर्षक झांकियां और ऐरावत हाथी आकर्षण का केंद्र रहे। भजन मंडलियां और बैंड बाजे भगवान महावीर का गुणगान कर रहे थे। रथ यात्रा के अंत में भगवान महावीर का स्वर्ण रथ चल रहा था। जैन श्रद्धालु श्री जी के सामने नंगे पांव नीरथ करते हुए भगवान का गुणगान कर रहे थे। रथयात्रा नगर के प्रमुख बाजारों से हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.