बुलंदशहर, मार्च 30 -- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 1008वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर सोमवार को नगर में निकाली गई। पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के मुख्य जैन मंदिर से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा, जिससे पूरा वातावरण जय महावीर के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। नगर के विभिन्न मार्गों से निकली पालकी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सोमवार को नगर में निकाली गई भगवान महावीर स्वामी की पालकी यात्रा नगर के लाल कुंआ स्थित जैन मंदिर से आरंभ होते हुए नगर के चौक बाजार, अंसारी रोड, बूरा बाजार व काली नदी रोड को होते हुए विभिन्न मार्गों से निकली। सुबह से ही जैन समाज के लोग पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे जैन मंदिर परिसर में एकत्र होने लगे थे। मंत्रोच्चार व विधि-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.