गोपालगंज, मार्च 31 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। मीरगंज शहर के साहु जैन बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में महावीर जयंती को श्रद्धा के साथ मनायी गई। विद्यालय के शिक्षक एवं छात्राओं ने मिलकर भगवान महावीर की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। विद्यालय की प्राचार्या संगीता शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए भगवान महावीर के जीवन, उनके आदर्शों और शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और करुणा का संदेश देकर मानव समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य किया। आज के दौर में भी उनके विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं और समाज को शांति एवं सद्भाव की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महावीर स्वामी के सिद्धांतों को अपने जीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.