अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के कार्यक्रम की शृंखला में मंगलवार को खिरनी गेट स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत में पालना महोत्सव का आयोजन हुआ। महिलाओं ने भगवान महावीर के बाल स्वरूप को दुलार किया। दिगंबर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शाम को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत (बड़ा मंदिर) में पालना महोत्सव, आरती, भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने श्रद्धा भाव से भगवान महावीर के बाल रूप को पालने में झुलाया। इस दौरान महाराजा सिद्धार्थ के दरबार में महावीर झूले पलना जरा होले झोंटा दीजियो, बाजे कुंडलपुर में बधाई गीत पर खूब नृत्य करते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर को पालना झुलाया। इस अवसर पर भगवान महावीर के जन्मकल्याणक की खुशियां मनाई।...