रांची, मार्च 20 -- रांची। देशभर के साथ राजधानी रांची में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव और मुनिश्री का दीक्षा दिवस 30 मार्च को मनाया जाएगा। जैन विद्वानों के अनुसार, चैत्र शुक्ल त्रयोदशी इसी दिन होने के कारण यह तिथि शास्त्रसम्मत है। इस अवसर पर अपर बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो हरमू रोड और रातू रोड होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। दोपहर में मुनिश्री के प्रवचन और संध्या में भजन संध्या का आयोजन होगा। मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने बताया कि आचार्य विद्यासागर जी के शिष्य मुनिश्री प्रमाण सागर ससंघ 22 मार्च को झारखंड में प्रवेश करेंगे। झारखंड सरकार ने मुनिश्री को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है। उनके आगमन और महावीर जयंती को लेकर जैन समाज ने तैयारियों की रूपरेखा तैयार कर ली है।

हिंदी हिन...