बागपत, मार्च 31 -- खेकड़ा। भगवान महावीर की जयंती पर सुबह सवेरे प्रभात फेरी निकाली गई। जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। दोपहर में बैंडबाजों के साथ भव्य रथ यात्रा निकाली गई। कस्बे में भगवान महावीर की जयंती धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाई गई। जैन श्रद्धालुओं ने सुबह मंदिरों में श्रीजी की पूजा अर्चना की। जीवन में उनके जियो और जीने दो के उपदेश को अंगीकार करने का संकल्प लिया। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली। भारतीय जैन मिलन के तत्वावधान में बड़ा जैन मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी ने कस्बे के सभी जैन मंदिरों में भ्रमण किया। फिर भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में जैन मिलन के अध्यक्ष मनोज जैन, जनेश्वर दयाल जैन, मनोज जैन, सुशील जैन, वीरेन्द्र जैन, साहिल जैन, नितिन जैन, अर्पित जैन आदि बडी संख्या में जैन धर्मावलंबी शामिल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.