भगवान महावीर जयंती, भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
हजारीबाग, मार्च 30 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को हजारीबाग नगर में सुबह 5:00 बजे भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी बॉडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर से निकलकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनःबाड़म बाजार में आकर संपन्न हुई। भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन-पाठ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। सुबह 10:00 बजे बॉटम बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में सुसज्जित युगल घोड़ों का रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। आगे-आगे पाठशाला के बच्चे, गुरुकुल आर्ष कन्या की छात्राएं, बैंड-बाजा एवं ढोल-नगाड़ों के साथ चल रहे थे। पुरुष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया व पारंपरिक परिधानों में शोभायात्रा की गरिमा को बढ़ा रही थीं। पूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.