भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया, निकली शोभायात्रा
कोडरमा, मार्च 30 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया में श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा सोमवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें पूरे नगर में भगवान महावीर के जयकारों और अहिंसा के संदेशों की गूंज सुनाई दी। परम पूज्य जैन संत मुनि श्री 108 पुण्यानंद जी, मुनि श्री 108 शुभानंद जी एवं क्षुल्लक 105 दिब्यानंद जी महाराज के सानिध्य में निकली इस शोभायात्रा में बैंड-बाजे, नगाड़े और घोड़ों के साथ आकर्षक जुलूस ने शहर का भ्रमण किया। जैन समाज की महिलाएं पीले वस्त्र और पुरुष श्वेत वस्त्र में शामिल हुए। वहीं जैन स्कूल के बच्चों ने बैंड, डांडिया और भक्ति गीतों के माध्यम से शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। डॉक्टर गली स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ हुई रथयात्रा में भगवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.