काशीपुर, मार्च 30 -- काशीपुर, संवाददाता। स्थानीय बाबा रिसोर्ट में भगवान महावीर जन्म कल्याणक के 2625वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में सोमवार को भव्य रथयात्रा महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भगवान महावीर की रथयात्रा निकाली गई। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, नैनी पेपर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल ने किया। विशिष्ट जैन अतिथियों ने भगवान महावीर के चित्र का अनावरण भी किया गया। इससे पूर्व नागनाथ मंदिर के पास स्थित जैन मंदिर में जैन बंधुओं ने अभिषेक, शांतिधारा पूजन और अन्य मांगलिक कार्यक्रम संपन्न किए। जैन समाज की महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि हस्तिनापुर से आई रामकुमार परदेशी की भज...