गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं प्रताप सभागार फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवान महावीर की जयंती क्षत्रिय भवन में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री राधेश्याम चंद ने किया। मुख्य वक्ता इन्द्रजीत चंदेल और नरसिंह प्रसाद सिंह ने महावीर के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। लालू सिंह ने पारिवारिक संस्कारों के संरक्षण पर जोर दिया। वहीं रघुवंश हिंदू ने उनके त्याग और सन्यास जीवन को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, विजय बहादुर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...