बक्सर, अप्रैल 2 -- पेज चार के लिए ------ उत्साह नगर के रेलवे गोदाम के पास गुरूवार को कार्यक्रम हुआ आयोजित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव में डूब उत्साह के साथ महावीर जयंती मनाई फोटो संख्या 14 कैप्शन - गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित माल गोदाम में हनुमान जन्मोत्सव पर हाथ जोड़ भगवान की प्रार्थना करते राजू ओझा व अन्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि। महावीर जयंती के अवसर पर गुरूवार को शहर में श्रद्धा व भक्ति का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर नगर स्थित रेलवे गोदाम में भव्य हरिकीर्तन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और कीर्तन से पूरा गोदाम परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव में डूबकर पूरे उत्साह के साथ महावीर जयंती मनाई। पर्व पर शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह ...