मिर्जापुर, मार्च 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2626वें जन्म दिवस के अवसर पर सोमवार को शहर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कटरा बाजीराव से सुबह 7 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।शोभायात्रा इमरती रोड, भैसहिया टोला, गणेशगंज, लालडिग्गी, बूढ़ेनाथ, त्रिमोहानी, धुन्धी कटरा और चौबे टोला होते हुए बड़े मंदिर पहुंची। यहां भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके उपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में प्रबंधक संजीव कुमार जैन ने भगवान महावीर के जीवन, उनके सिद्धांतों और अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि जब समाज में हिंसा, राग-द्वेष, क्रोध और लोभ का प्रभाव बढ़ रहा था, तब वैशाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.