मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी प्रखंड के केरमा में युवा राजद नेता शंकर कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती मनायी गई। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने दुनिया को सत्य एवं अहिंसा का मार्ग अपनाने का संदेश दिया तथा मानवता, प्रेम, न्याय एवं भाईचारा का पाठ पढ़ाया। उनका जन्म दुनिया के पहले गणतंत्र बिहार राज्य अंतर्गत वैशाली गणराज्य के कुण्डग्राम में 540 ईसा पूर्व में हुआ था। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.