धनबाद, मार्च 31 -- कतरास रोड मटकुरिया स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को भगवान महावीर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। 6:30 बजे प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें जैन समाज के लोगों ने भक्ति गीतों के साथ नगर भ्रमण किया। इसके बाद मंदिर परिसर में ध्वजारोहण एवं भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। दोपहर में भगवान महावीर की प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा कतरास रोड से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए बैंक मोड़ तक पहुंची और पुनः मंदिर परिसर लौटी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु अहिंसा परमो धर्म और त्याग-संयम के नारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। बैंड-बाजे, झांकियां और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। रथ यात्रा में बड़ी संख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.