मेरठ, मार्च 28 -- स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) के प्रांगण में शनिवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत, उप प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता व कोऑर्डिनेटर वर्षा खुराना ने महावीर स्वामी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया व उनको कोटि-कोटि नमन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रर्मो का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...