हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी, संवाददाता। रेलवे बाजार स्थित प्राचीन शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म दिवस मनाया गया। सूर्योदय के साथ ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। उत्सव का शुभारंभ भगवान के अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महावीर अष्टक का पाठ और विशेष पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पालना उत्सव रहा, जिसमें भक्तों ने प्रभु को पालने में झुलाकर पुण्य लाभ कमाया। वक्ताओं ने भगवान महावीर के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके जन्म के साथ ही कई अतिशयकारी घटनाएं जुड़ी हैं। इंद्र द्वारा पांडुशिला पर अभिषेक के समय प्रभु ने अपने पैर के अंगूठे से अपनी अनंत शक्ति का परिचय दिया था, जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.