शामली, अप्रैल 7 -- कांधला। नगर में भगवान महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान महर्षि कश्यप एवं गुरु कालू बाबा मंदिर समिति के तत्वाधान में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने फीता काटकर तथा सोमपाल सैनी ठाकुर भाई समोसे वालों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रोहित कुमार गुप्ता, डॉ. जनेश्वर चौहान और मेहरचंद सिंघल ने भगवान महर्षि कश्यप की प्रतिमा का तिलक, चंदन एवं अंग वस्त्र पहनाकर पूजन-अनुष्ठान संपूर्ण किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने भी अपने विचार रखे। तत्पश्चात् 'भगवान महर्षि कश्यप की जय' के जयघोष के साथ शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों को प्रतीक चिन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.