बांका, मार्च 25 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत अहिरो दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा सप्ताह के तीसरे दिन कथा वाचिका साध्वी कृष्ण प्रिया साक्षी ने कहा कि भगवान भोग-विलास के नहीं, केवल प्रेम के भूखे हैं। दुर्योधन ने जब अहंकार वश 56 प्रकार के व्यंजन (छप्पन भोग) प्रस्तुत किए, तो श्रीकृष्ण ने उसे ठुकरा दिया और विदुर जी के घर जाकर विदुरानी के प्रेमपूर्ण हाथों से केले के छिलके का स्वाद लिया, जो सच्चे प्रेम और सादगी की सर्वोच्च महत्ता को दर्शाता है । कथावाचिका साध्वी साक्षी ने कहा कि जब कृष्ण शांति दूत बनकर हस्तिनापुर गए, तो दुर्योधन ने उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए स्वादिष्ट 56 व्यंजनों का भोजन तैयार किया। लेकिन श्रीकृष्ण ने दुर्योधन का निमंत्रण यह कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.