बक्सर, मार्च 23 -- सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई पर्व को लेकर फल, नारियल, सूप, दउरा आदि सामान से सजी रही मंडी बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैती छठ को लेकर आज संध्या में भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। सोमवार को व्रतियों ने खरना किया। बता दें कि बीते रविवार को नहाय-खाय के साथ ही चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरु हो गया। जबकि सोमवार को व्रतियों ने विधिवत खरना का प्रसाद बनाया और ग्रहण किया। साथ ही खरना का प्रसाद परिजनों और प्रियजनों के बीच वितरित भी किया गया। इस क्रम में निर्जला उपवास रखते हुए व्रती आज संध्या के समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। छठ को लेकर रामरेखाघाट सहित शहर के अन्य गंगा घाटों की साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं रोशनी सहित अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.