घाटशिला, मार्च 26 -- घाटशिला, संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व चैती छठ बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समाप्त हो गया। इस दौरान घाटशिला अनुमंडल के लगभग सभी छठ घाटों पर काफी श्रद्वालूओ की भीड़ उमड़ी थी। छठ घाट पर समाजसेवियों द्वारा सुबह में प्रसाद के रुप में खिर का भी वितरण किया। इस दौरान बिहारी समुदाय के महिला पुरुषों के आलावे इस महापर्व को देखने के लिए दुसरे समुदाय के लोगों की भी काफी भीड़ जुटी थी। घाटशिला के अमाईनगर घाट, सूर्य मंदिर गोपालपुर घाट और मऊभंडार नदी घाट पर इस महापर्व को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।इस दौरान छठ घाटों पर काफी संख्या में महिलाएं छठी मैया के पारंपरिक गीत गाती नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पर्व को लेकर सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर सोमवार को ही घाटशिला और मऊभंडार के प्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.