बेगुसराय, मार्च 21 -- बीहट। बीहट नगर परिषद के वार्ड 25 खेमकरणपुर टोला में हो रहे श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित रामउदय झा ने कहा कि मन की अनुकुलता में लोग सुख व प्रतिकूलता में दुख का अनुभव करते हैं। निस्वार्थ भक्ति से ही भगवत प्रसन्न होते हैं। जिनपर भगवत कृपा हो जाये उन्हें परामानंद की अनुभूति होती है। कथा व्यास ने कहा कि भगवान भाव के भूखे होते हैं। अहंकार दूसरों को झुकाकर खुश होता है। जबकि संस्कार स्वयं झुकाकर खुश रहता है। लोग श्रीमदभागवत कथा रूपी गंगा में लगातार डुबकी लगा रहे हैं। संगीतमयर श्रीमदभागवत कथा में लोग भावविभोर नजर आ रहे हैं।(नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...