दुमका, मार्च 14 -- मसलिया प्रखंड के अजमेरी गांव स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में इन दिनों श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अयोध्या निवासी कथा वाचक सोनम श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और भक्ति भाव से कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा के दौरान सोनम ने श्रीराम कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाते हैं। जिस प्रकार क्रोध करने वाला व्यक्ति अपने क्रोध को अधिक देर तक रोक नहीं पाता और कुछ न कुछ बोल ही देता है, उसी प्रकार भगवान भी अपने भक्तों पर कृपा बरसाने से स्वयं को रोक नहीं पाते। कथा के अंत में भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का स्मरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.